गोंद कतीरा के फायदे, सेवन का सही तरीका और नुकसान

गोंद कतीरा पेड़ों से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ होता है। ट्रेगेकैन्थ गम को सामान्य रूप से गोंद कतीरा के नाम से जाना जाता है। यह प्राकृतिक रूप से एस्ट्रागैलस जड़ी बूटियों की विभिन्न प्रजातियों के रस से बनती है। इस की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में किया जाता है। गोंद कतीरा भारत के उत्तरी भाग में आसानी से मिल जाता है। यह गोंद चिपचिपा, रंगहीन और स्वाद रहित होता है। गोंद कतीरा बबूल, कीकर, नीम की लकड़ी से निकाला जाता है। गोंद कतीरा पानी में घुलनशील है। शीतल और पाचन संबंधी गुणों के कारण गोंद कतीरा का आयुर्वेद में बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

gond katira

 

यह सफेद और पीले रंग की बेहद गुणकारी औषधि है। यह औषधि पेड़ से निकलने वाले गोंद के सूखने के बाद बनती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गोंद कतीरा बहुत ही लाभदायक औषधि है जो हृदय रोगों, श्वास संबंधी रोगों, टॉन्सिल जैसी समस्याओं में लाभकारी है। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं में भी गोंद कतीरा के फायदे देखने को मिलते हैं। आज इस लेख में हम गोंद कतीरा के फायदे के बारे में पढ़ेंगे।

 

हाथ पैरों की जलन और गर्मी से दिलाए राहत

गर्मी में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन अधिक किया जाता है ताकि शरीर को ठंडा रखा जा सके। यदि आप भी हाथ पैरों में जलन की समस्या और शरीर में गर्मी महसूस करते हैं तो आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोंद कतीरा शरीर को लू और हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। दो चम्मच कतीरा को रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह जब कतीरा फूल जाए तो इसमें शक्कर मिलाकर खाएं। गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। यदि आपको शरीर में बहुत अधिक गर्मी महसूस हो रही है तो कतीरा को पानी में भिगो लें और इस पानी में मिश्री मिलाएं और शरबत बनाकर इसका सुबह-शाम सेवन करें। इससे शरीर की गर्मी कम होती है।

 

कमजोरी करें दूर

इसमें फॉलिक एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गोंद कतीरा के इस्तेमाल से शरीर में तुरंत ताकत आती है। 20 ग्राम गोंद कतीरा को एक गिलास पानी या दूध में भिगोकर रात भर रखें और फिर सुबह इसमें मिश्री मिलाकर इसका शरबत बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर में हो रही कमजोरी से छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि महिलाओं के लिए गोंद कतीरा काफी अच्छा माना जाता है।

 

वजन घटाने में कारगर

गोंद कतीरा के फायदे में यह भी गिना जाता है कि यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही साथ यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। गोंद कतीरा में बहुत अधिक फाइबर कंटेंट मौजूद होते हैं। साथ ही यह पेट और पाचन तंत्र में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है।

 

वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा बहुत इस्तेमाल किया जाता है और इसे गोंद कतीरा के फायदे में से एक माना जाता है। यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो लगातार 6 सप्ताह तक नियमित रूप से 3 ग्राम बबूल गोंद का सेवन करें। यह शरीर की वसा को कम करता है, भूख पर नियंत्रण करता है। इसे लेने के लिए खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच रात भर भिगोकर रखा हुआ गोंद कतीरा डालकर पिएं।

 

पुरुषों के लिए गोंद कतीरा के फायदेमंद

गोंद कतीरा के फायदे में से एक है कि यह पुरुषों में किसी भी प्रकार की यौन अपर्याप्तता के इलाज में एक बहुत ही प्रभावी उपाय हैं। पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए गोंद कतीरा बहुत मदद करता है इसलिए पुरुषों के लिए गोंद कतीरा काफी लाभकारी माना जाता है। यह काफी हद तक पुरुषों में प्रजनन संबंधित समस्याओं में भी काम आता है।

gond katira for male

 

इसके अलावा पुरुषों में होने वाली समस्याओं जैसे स्वप्नदोष, शीघ्रपतन के लिए गोंद कतीरा के फायदे सामने आए हैं। इन सभी समस्याओं के इलाज के लिए 10 ग्राम गोंद कतीरा लें और इसे एक कप पानी में रात भर के लिए भीगने दें। सुबह इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से पुरुषों में होने वाली अनेकों समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

 

इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं और कोरोना काल में तो इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोंद कतीरा कमजोर तंत्रिका तंत्र, चिंता, अवसाद के अलावा ज्यादा और कम विटामिन डी के स्तर वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। मजबूत इम्यूनिटी के लिए आप रात भर पानी में गोंद कतीरा को भिगोकर रख दें और इसका एक पौष्टिक पेस्ट बनाकर इसका सेवन करें। आप अंडा, बादाम पाउडर और दूध जैसी चीजें मिलाकर भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

पेट संबंधित समस्याओं का करें इलाज

अगर आपको पेट संबंधित परेशानियों से जल्द राहत चाहिए तो आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल करें। गोंद कतीरा के इस्तेमाल से पेट की समस्याओं में राहत मिलती है। इससे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पेट में दर्द, पेट फूलना, सूजन, कब्ज आदि की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। पेट संबंधी समस्याओं में गोंद कतीरा को दही के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जल्द आराम मिलेगा।

 

टॉन्सिल में फायदेमंद

यदि टॉन्सिल जैसी परेशानी भी आपको बार-बार परेशान करती हैं तो आप दो भाग कतीरा और दो भाग नानख्वा को बारीक पीस लें। फिर इसमें हरी धनिया पत्ती का रस मिलाकर एक पेस्ट बनाएं इस पेस्ट और रोजाना गले पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही टॉन्सिल की समस्या से आराम मिलेगा। इसके अलावा 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर फूला लें और इसमें मिश्री मिलाकर इसका शरबत बनाएं और सुबह शाम इसे पिएं। ऐसा करने से भी टॉन्सिल की समस्या में फायदा होता है।

 

महिला संबंधी परेशानियों में रामबाण

महिलाओं के लिए गोंद कतीरा बहुत ही फायदेमंद है। कई महिलाओं को अनियमित पीरियड की समस्या रहती है। इस अनियमित पीरियड्स के कारण खून की कमी हो जाती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं में बहुत अधिक कमजोरी आ जाती है। इन सभी परेशानियों में राहत दिलाने का काम गोंद कतीरा करता है। यदि आप गोंद कतीरा को मिश्री के साथ पीस लें और इसमें कच्चा दूध मिलाकर खाएं तो आपको बहुत फायदा होगा। इसके अलावा इससे पीरियड्स के समय होने वाले पेट के दर्द और ऐंठन में भी आप को राहत मिलेगी।

 

कुछ महिलाएं अपने कम ब्रेस्ट साइज को लेकर बहुत परेशान रहती हैं ऐसे में यदि वह गोंद कतीरा का इस्तेमाल करती है तो वह अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच गोंद कतीरा रात भर भिगोकर छोड़ दें फिर इसे शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे इस समस्या में फायदा होता है। पीरियड्स खत्म होने के बाद भी महिलाओं की समस्याएं कम नहीं होती इसके बाद उन्हें मोनोपॉज की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के लिए आप गोंद कतीरा और दूध का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो गोंद के लड्डू का सेवन भी कर सकती हैं। इन्हीं सब कारणों से महिलाओं के लिए गोंद कतीरा अच्छा माना जाता है।

 

बालों के लिए गोंद कतीरा है लाभकारी

आज के प्रदूषण भरे वातावरण में बालों को स्वस्थ रखना एक भारी चुनौती है। आज हर कोई बालों में होने वाली अनेकों समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, बालों का समय से पहले सफेद होना और बालों में रूसी जैसी समस्याओं से परेशान है। ऐसे में गोंद कतीरा का बालों के लिए इस्तेमाल आपकी इस समस्या से आपको छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए 10 ग्राम से 20 ग्राम गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगोकर फुला लें फिर इसे मिश्री के साथ घोटकर और इसका शरबत बनाकर पिएं।

gond katira for hair

 

ऐसा करने से आपको बालों की समस्या में फायदा होगा। इसके साथ ही आप गोंद कतीरा का पेस्ट बनाकर बालों पर भी लगा सकते हैं। यह बालों की देखभाल के लिए बालों में कंडीशनर या मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से सूखे बेजान बालों में चमक आती है। इसके अलावा वज़न घटाने के लिए गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

त्वचा में लाए निखार 

त्वचा के लिए गोंद कतीरा बहुत लाभकारी होती है। त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए गोंद कतीरा को आप रोज सुबह खाली पेट अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाएं। इसके बाद आधे घंटे तक कुछ भी ना खाएं। यदि आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो आप अपनी त्वचा पर काफी फर्क देख सकते हैं। गोंद कतीरा को सुबह खाली पेट दूध के साथ खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। यदि आप चेहरे पर झुर्रियों की समस्या से परेशान है तो आप रोज सुबह एक गिलास दूध में गोंद कतीरा और मिश्री डालकर पिएं। ऐसा करने से चेहरे की झुर्रियां कम होंगी और स्किन भी टाइट होगी और झुर्रियों के साथ-साथ झाइयां भी कम हो जाएंगी।

 

यदि पिंपल और एक्ने जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो भी गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्व आपकी इस समस्या से आपको निजात दिला सकते हैं। गोंद कतीरा ब्लड को साफ करने का काम करता है जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने कम होते हैं। साथ ही साथ रूखी और बेजान त्वचा निखर जाती है। गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कि स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद है। गोंद कतीरा में आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है जिससे शरीर में ब्लड का प्रवाह सही बना रहता है और आपकी त्वचा का निखार भी बना रहता है। त्वचा के लिए गोंद कतीरा के फ़ायदों की वजह से इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। 

gond katira for skin

 

गोंद कतीरा के सेवन का सही तरीका

गोंद कतीरा और गोंद दोनों अलग-अलग चीज है। अक्सर लोग इन्हें एक ही समझते हैं। गोंद कतीरा थोड़ा मोटा होता है और इसमें किसी भी तरह की चमक नहीं होती। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों में अधिक किया जाता है। यह पानी और दूध में भिगोने पर फूल जाता है जबकि गोंद पानी और दूध में फूलता नहीं है, देखने में छोटा होता है और चमकदार होता है। गोंद की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका इस्तेमाल सर्दियों में लड्डू बनाने के लिए किया जाता है। अगर आपको पता है कि गोंद कतीरा को कैसे खाएं और किस समय पर खाएं तो इससे काफी सारे लाभ मिलते हैं।

 

ज्यादातर गोंद कतीरा को सुबह खाली पेट अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। इसे भिगोकर भी खा सकते हैं। गोंद कतीरा को सुबह खाली पेट दूध के साथ खाना भी फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा को मिट्टी के बर्तन में रात भर दूध या पानी में भिगोकर छोड़ दें फिर इसमें मिश्री मिलाकर अच्छे से मिक्स करके खाएं। मिश्री के साथ खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। गोंद कतीरा का सेवन सुबह उठकर खाली पेट करने से फायदा मिलता है लेकिन यदि आप इसे दिन में किसी और समय खाना चाहते हैं तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि इसे खाने के 30 मिनट तक आप और कुछ भी ना खाएं। गोंद कतीरा की चाय भी लोग बड़े चाव से पीते हैं। इस तरह से अगर आपको पता है कि गोंद कतीरा को कैसे खाएं तो इसके सेवन के कुछ ही दिनों बाद आपको अपनी परेशानियों में खुद ही फर्क महसूस होने लगेगा। 

 

गोंद कतीरा के नुकसान

  1. गोंद कतीरा चिपचिपा होता है इसलिए इसे पचाना आसान नहीं होता। यह आपकी आंतों और नसों में रह जाता है। जिससे यह पाचन तंत्र पर असर डालता है। इसलिए गोंद कतीरा खाने के बाद आपको पानी बहुत अधिक मात्रा में पीने की सलाह दी जाती हैं। अगर आप पानी कम पीते हैं तो इससे आपको अपच, कब्ज, सूजन, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह गोंद कतीरा के नुकसान में से एक है।

  2. श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को गोंद कतीरा का सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर बहुत अधिक मात्रा में वे लोग इसका सेवन करते हैं तो इससे उनकी स्थिति और भी बिगड़ सकती हैं। इससे सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  3. गोंद कतीरा का अधिक सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती हैं और यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं। 

  4. कुछ लोगों को गोंद कतीरा के इस्तेमाल से एलर्जी की समस्या हो जाती है जिससे लोगों की त्वचा में चकत्ते, खुजली और दाने जैसी समस्या देखने को मिलती है। अगर आपको भी गोंद कतीरा के सेवन के बाद इस तरह की समस्याएं होती हैं तो ऐसे में अपने चिकित्सक की सलाह से ही इसका सेवन करें।

  5. गर्भवती महिलाओं को और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना गोंद कतीरा का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे गर्भावस्था के दौरान परेशानियां बढ़ सकती हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं को गोंद कतीरा के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

  6. यदि आप एलोपैथिक दवा का सेवन कर रहे हैं तो कम से कम 1 घंटे के अंतराल के बाद ही इस जड़ी बूटी का सेवन करें।

 

Namhya का प्रीमियम गोंद कतीरा

गोंद कतीरा शुद्ध गुणों से भरपूर औषधि है जो कैल्शियम, मैग्निशियम, फाइबर का बढ़िया स्रोत हैं और अपने शीतलन गुण के कारण जो आपकी त्वचा, बालों, पेट की गर्मी आदि जैसी समस्याओं में लाभकारी है। गोंद कतीरा महिला और पुरुष दोनों को अनेक समस्याओं से निजात दिलाने में भी कारगर है।

gond katira

 

यदि आप भी इस गुणकारी जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करके इसके अनेकों फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं तो Namhya से उसका प्रीमियम गोंद कतीरा प्रोडक्ट खरीदें। जो 100% नेचुरल प्रोडक्ट बनाते हैं। और अब आप Namhya की वेबसाइट से घर बैठे अच्छी कीमत पर यह प्रोडक्ट प्रीमियम गोंद कतीरा ऑर्डर कर सकते हैं।

Back to blog

Author

Ridhima Arora

Ridhima Arora is an Indian entrepreneur, author, trained yoga instructor, and practicing nutritionist. She is the founder of Namhya Foods.Besides being the founder of Namhya foods, Ridhima also gives nutrition coaching in seminars to kids, NGOs, and corporates. She also works as a freelancer at Global Changemakers.