दांत दर्द के कारण और इससे राहत पाने के उपाय

शरीर में कहीं भी कोई भी दर्द हो, कष्टदायी हो सकता है। ऐसा ही एक दर्द है दांत का दर्द, जो अचानक से कभी भी उठ जाता है और बहुत ही तकलीफदायक होता है। अगर खाते समय यह दांत का दर्द अचानक उठ जाए तो समझो खाने का मजा खराब हो सकता है। यह दांत का दर्द ऐसे वक्त पर भी हो जाता है जब डॉक्टर के पास जाने का भी कोई विकल्प नहीं होता। ऐसी ही स्थिति से बचने के लिए आज इस लेख में हम दांत दर्द के बारे में चर्चा करेंगे और दांत दर्द के कारण और दांत दर्द के घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे।

 

tooth ache

 

 

दांत दर्द के कारण - Causes of Toothache in Hindi

 

दांत में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से हम कुछ के बारे में जानते हैं-

  1. दांतों में सड़न।
  2. दांतो की चोट।
  3. मुंह का अल्सर।
  4. टूटे हुए दांत।
  5. दांतों के अंदर सूजन।
  6. फिलिंग का ढीला होना।
  7. कान में दर्द।
  8. हार्ट अटैक।
  9. जबड़े या मुंह में चोट लगना।
  10. बैक्टीरिया की वजह से दांतों में सड़न या संक्रमण।
  11. अकल दाढ़ का निकलना।

 

और पढ़े: इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं?

 

दांत दर्द के घरेलू उपाय - Home Remedies for Toothache in Hindi

 

Home Remedies for Toothache in Hindi

 

दांत दर्द होने पर कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं और इस समस्या से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं। आइए दांत दर्द के उपाय हिंदी में जानें -

 

 

  • नमक का पानी - दांत दर्द होने पर यदि आराम पाना है तो आप नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दांत दर्द के समय नमक के पानी से कुल्ला किया जाए तो दांत दर्द में राहत मिल सकती है। नमक का पानी दांत दर्द में दर्द निवारक की तरह काम करता है। इसके सेवन के लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक मिला लें और इस पानी से कुल्ला करें। दिन में दो-तीन बार आप इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे दांत दर्द में आराम मिलेगा।

  •  


  • बेकिंग सोडा - बेकिंग सोडा भी बढ़िया दांत दर्द का नुस्खा है। इसमें मौजूद जीवाणुनाशक गुण बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक है। बैक्टीरिया भी दांत दर्द का एक कारण है इसलिए आप बेकिंग सोडा के उपयोग से अपने दांतो को बैक्टीरिया से बचा सकते हैं और अपने दांत दर्द में राहत पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप रूई को पानी में भिगोएं और इस पर बेकिंग सोडा लगाएं। बेकिंग सोडा लगाकर रूई को दर्द वाले दांत पर लगाएं। इस प्रक्रिया को दिन में दो तीन बार दोहराएं। आप चाहे तो गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला भी कर सकते हैं।
  •  


  • हींग - दांत दर्द में आप हींग का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें दर्द निवारक गुण मौजूद हैं और हींग दांत दर्द में दर्द निवारक की तरह काम करती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होता है जो बैक्टीरिया के कारण दांतों में होने वाले दर्द और सड़न से बचाव करने में कारगर है। आप हींग को पानी में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को रूई की मदद से दर्द वाली जगह पर लगाएं। 
  •  

    और पढ़े: एसिडिटी का घरेलू इलाज

     

  • अदरक का पाउडर - अदरक का पाउडर भी दांत दर्द में बहुत लाभकारी है। दांत में किसी भी प्रकार की चोट या दर्द होने पर आप अदरक के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप अदरक के पाउडर में पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर लगा रहने दें फिर पानी से कुल्ला कर लें।
  •  


  • फिटकरी - आप दांत दर्द में फिटकरी का उपयोग कर सकते हैं। फिटकरी बहुत ही गुणकारी होती है। इसलिए इसका उपयोग एंटी-बैक्टीरियल के तौर पर किया जाता है। दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी पाउडर को दर्द वाली जगह पर लगाएं। यह दांत दर्द का मंत्र है। ऐसा करने से आपको दांत दर्द से राहत मिलेगी।
  •  

    fitkari

     

  • अमरूद की पत्तियां - अमरूद के पत्ते मुंह के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं यह बात एक अध्ययन में भी सामने आई है। इसमें मौजूद गुआजावेरिन (एक तरह का केमिकल) जिसमें एंटीप्लाक गुण मौजूद होता है, जो हमारे मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटी- इन्फ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक गुण भी मौजूद होता है इसलिए इसका इस्तेमाल मुंह के अल्सर और दांत दर्द में राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसके सेवन के लिए आप अमरूद की चार-पांच पत्तियों को धोकर पानी में उबालें। अब इसे छानकर इसमें नमक डालें। गुनगुना हो जाने पर इससे कुल्ला कर लें। आप चाहे तो दर्द से राहत पाने के लिए अमरूद की ताजा पत्तियों को चबाकर भी खा सकते हैं।
  •  


  • काजू - दांत दर्द में काजू के फायदे भी देखे जा सकते हैं। यदि आप दांत दर्द से परेशान हैं तो काजू के पत्ते या छिलके का काढ़ा बनाकर इससे कुल्ला करें, इससे दांत दर्द में आराम मिलता है। यह दांत की जड़ में जो घाव होता है उसे भी ठीक करने में मदद करता है।
  •  


  • लौंग का तेल - दांत दर्द के घरेलू उपाय में लौंग भी एक कारगर उपाय है। दांत दर्द में लौंग के तेल को एक हर्बल दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। लौंग के तेल के मुख्य घटक यूजेनॉल और एसिटिल यूजेनॉल हैं जिसके कारण इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक जैसे गुण मौजूद हैं। यह दांत दर्द का रामबाण इलाज है। इसके सेवन के लिए आप जिस दांत में दर्द है उस पर रूई की मदद से लौंग का तेल लगाएं और थोड़ी देर लगा रहने दें। पूरे दिन में 3- 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं जब तक आप के दर्द में आराम ना आए।

  •  

    और पढ़े: लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कैसे करें

     

    दांत दर्द का एक्यूप्रेशर पॉइंट - Acupressure Point of Toothache

     

    toothache

     

    दांत दर्द की समस्या होने पर व्यक्ति को खाने-पीने और बात करने में भी काफी परेशानी होती है। पूरी दिनचर्या बिगड़ जाती है। ऐसे में आप दांत दर्द को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए वैकल्पिक चिकित्सा का सहारा भी ले सकते हैं। इस वैकल्पिक चिकित्सा में आप एक्यूप्रेशर को शामिल कर सकते हैं। कुछ ऐसे एक्यूप्रेशर पॉइंट हैं जिनकी मदद से आप दांत दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए इन एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के बारे में जानते हैं- 

     

     

  • SI18 एक्यूप्रेशर पॉइंट - दांत दर्द की परेशानी में आप SI18 पॉइंट को दबा सकते हैं। यह पॉइंट चीकबोन के पास होता है। नियमित रूप से इस एक्यूप्रेशर पॉइंट को दबाने से दांत और जबड़े में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

  •  


  • ST6 एक्यूप्रेशर पॉइंट - ST6 एक्यूप्रेशर पॉइंट मुंह के कोने और ईयरलोब के नीचे होता है। इस पॉइंट को दबाने से दांत और जबड़े के दर्द में आराम मिलता है। यह जबड़े की सूजन की परेशानी में भी असरदार है।
  •  


  • LI4 एक्यूप्रेशर पॉइंट - दर्द में आराम पाने के लिए आप LI4 पॉइंट भी दबा सकते हैं। यह पॉइंट अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच की त्वचा के जाल पर होता है। यह पॉइंट दांत दर्द, सिर दर्द और चेहरे पर होने वाले दर्द में आराम पहुंचाता है।
  •  

    और पढ़े: पीलिया के लक्षण व घरेलू इलाज

     

  • GB21 एक्यूप्रेशर पॉइंट - यह एक्यूप्रेशर पॉइंट कंधे की मांसपेशियों पर, गर्दन और कंधों की ढलान पर होता है। यह पॉइंट दबाने से भी दांत दर्द की समस्या में आराम मिलता है। यह जोड़ों के दर्द में भी आराम दिलाता है।
  •  


  • KD3 एक्यूप्रेशर पॉइंट - यह KD3 एक्यूप्रेशर पॉइंट टखने के खोखले हिस्से में होता है। इस पॉइंट को ढूंढने के लिए टखने के अंदरूनी हिस्से के चारों और तब तक पिंच करें जब तक आप को हड्डी जैसा महसूस ना हो। इस पॉइंट को दबाने से आंखों की समस्या, दांत दर्द की समस्या और जबड़े में दर्द की समस्या आदि में राहत मिलती है।

  •  

     

    दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए - Foods to Avoid in Toothache

     

    Foods to Avoid in Toothache

     

    दांत दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं तो कुछ चीजों से परहेज करना आपके लिए बेहद जरूरी है अन्यथा यह दांत दर्द को बढ़ा सकती हैं। तो आइए उन चीजों के बारे में जानें जिनके सेवन से दांत दर्द में बचना चाहिए।

     

     

  • स्टार्च वाली चीजें - ऐसी चीजों के सेवन से बचें जिनमें स्टार्च होता है जैसे ब्रेड और आलू। इनमें बहुत अधिक स्टार्च पाया जाता है इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए। यह चीजें आपके दांत का दर्द बढ़ा सकती है। ज्यादा मसालेदार और ज्यादा नमक वाले आहार भी दांत दर्द में नहीं खाने चाहिए।

  •  

    और पढ़े: एनीमिया के लक्षण


  • मीठी चीजें - दांत दर्द की परेशानी में मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए जैसे मिठाई, टॉफी, चॉकलेट आदि। दांतों में चिपकने वाली कैंडिज़ का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इनमें रिफाइंड शुगर होता है जो आपके दांतों का दर्द बढ़ा सकता है।
  •  


  • खट्टे फल - दांत दर्द में खट्टे फलों का सेवन करने से भी बचना चाहिए जैसे; नींबू, आम, अंगूर, कीनू, मौसंबी, संतरा, आदि।
  •  


  • सॉफ्ट ड्रिंक - दांत दर्द में सॉफ्ट ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनमें सोडा होता है। सोडे में फॉस्फोरस एसिड और सिट्रिक एसिड होता है जिससे दांतों की परत में तकलीफ बढ़ सकती है।
  •  


  • कच्ची सब्जियां - दांत दर्द के दौरान कच्ची सब्जियां खाने से परहेज करें। यह खाने में सख्त होती हैं और इन्हें चबाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे आपका दांत दर्द और बढ़ सकता है।
  •  

    और पढ़े: बाल झड़ने के कारण

     

  • एल्कोहल - दांत दर्द में एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपका मुंह सूख जाता है। जितना आपका मुंह सुखेगा उतना सलाइवा कम बनेगा जिससे खाना दातों से चिपकेगा और आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

  •  

     

    Namhya से खरीदें आयुर्वेदिक प्रोडक्ट - Buy Ayurvedic Products from Nmahya

     

    अपनी शारीरिक परिशनियों से निजात पाने के लिए आप आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेद उपचार के लिए आप Namhya के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स को अपना सकते हैं। इनके प्रोडक्ट्स 100% नेचुरल होते हैं जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं। अब Namhya के प्रोडक्ट आप इनकी वेबसाइट से ऑनलाइन घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

    Back to blog

    Author

    Ridhima Arora

    Ridhima Arora is an Indian entrepreneur, author, trained yoga instructor, and practicing nutritionist. She is the founder of Namhya Foods.Besides being the founder of Namhya foods, Ridhima also gives nutrition coaching in seminars to kids, NGOs, and corporates. She also works as a freelancer at Global Changemakers.