इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं? बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए एक मजबूत इम्यूनिटी की जरूरत पड़ती है। लेकिन यदि आप अक्सर सर्दी-जुकाम, एलर्जी या शारीरिक कमजोरी से पीड़ित रहते हैं तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर हमारा शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ नहीं पाता और हम बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं इसलिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। आज इस लेख में हम इम्यूनिटी सिस्टम इन हिन्दी और इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे। 

 

how to increase immunity in hindi

 

आइए सबसे पहले जानते हैं इम्यूनिटी इन हिन्दी और इम्यूनिटी क्या है? इम्यूनिटी पावर जिसे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कहते हैं वो पावर है जो हमारे शरीर को ऐसा सुरक्षा कवच देती है जिससे शरीर जल्दी से किसी भी बीमारी की चपेट में नहीं आता। इम्यूनिटी के अंतर्गत हमारे शरीर की कोशिकाएं और टिशू अलग-अलग बीमारियों से हमें बचाए रखने का काम करती हैं। लेकिन यदि इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाए तो बार-बार सर्दी जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं होती हैं। एक मजबूत इम्यूनिटी पावर हमें अलग-अलग रोगाणुओं और संक्रामक बीमारियों से बचा सकती हैं इसलिए मजबूत इम्यूनिटी हमारे लिए बेहद जरूरी है।

 

 

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? - How to Increase Immunity in Hindi?

 

कई लोगों को यह बात परेशान करती होगी की इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं? आज इस लेख में आपकी यह परेशानी हम दूर करने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किन-किन घरेलू उपायों को आप अपना सकते हैं। तो आइए इम्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं-

 

  • हल्दी - इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाने में हल्दी बेहद फायदेमंद है। हल्दी के इस्तेमाल से हम इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो इम्यून सिस्टम को मोड्यूलेट करता है। इसके सेवन के लिए आप एक बर्तन में एक बड़ा कप पानी डालें। इसमें हल्दी की दो छोटी गांठ को भिगो दें। लगभग 5 से 6 घंटे तक पानी में हल्दी को भीगे रहने दें। पानी से निकालकर इसका एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में शहद मिला दें। अब इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। यह आपकी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में सहायक है।
  •  

    turmeric

     

  • नीबू का रस - इम्यूनिटी बढ़ाने में नींबू के रस का सेवन काफी कारगर है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जो शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करता है। आप पानी में नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह आपको फायदा पहुंचाएगा।
  •  

     

  • अजवायन की पत्ती - इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए अजवाइन के पत्ते भी बहुत लाभदायक सिद्ध होते हैं क्योंकि इसमें विटामिन-ए भरपूर होता है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके सेवन के लिए आप एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर इसमें अजवाइन की पत्तियां, काली मिर्च का पाउडर और तुलसी की कुछ पत्तियों को डालें और 5 मिनट पानी को उबलने दें। गैस बंद कर दें और ठंडा हो जाने के बाद उसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाने के लिए आप इसका रोजाना एक बार सेवन कर सकते हैं।
  •  

     

  • लहसुन - लहसुन का इस्तेमाल इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए किया जा सकता है। लहसुन में इम्यूनोमोड्यूलेटरी गुण होता है जो इम्यून सिस्टम को मोड्यूलेट करने में मदद करता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। इसके सेवन के लिए आप लहसुन की तीन से चार कलियों को कूटकर पेस्ट बना लें। अब इसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट का सेवन सुबह या शाम में करें। यह इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में मदद करेगा।
  •  

     

  • ग्रीन टी - ग्रीन टी भी इम्यूनिटी पावर बढ़ाने का एक अच्छा उपाय है। ग्रीन टी इम्यून सिस्टम को ऑक्सीडेंट और मुक्त कणों से बचाकर मजबूत बनाने का काम करती है। आप दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें चीनी भी मिला सकते हैं।
  •  

    green tea

     

  • सेब का सिरका - सेब का सिरका भी बहुत फायदेमंद होता है। सेब का सिरका इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रक्रिया को बढ़ावा देता है जिससे इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है। सेब का सिरका हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम भी करता है। इसके सेवन के लिए आप एक कटोरी लें, उसमें 1 चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इसमें दो कलियां लहसुन की डालें और 1- 2 घंटे तक भिगो दें। फिर इसका सेवन सप्ताह में एक या दो बार करें।
  •  

     

  • सहजन - सहजन के सेवन से भी आप अपनी इम्यूनिटी पावर बढ़ा सकते हैं। सहजन के सेवन से शरीर को फाइटोकेमिकल्स की मात्रा पर्याप्त रूप से मिल जाती है जो इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। इसके सेवन के लिए आप सहजन को पहले पानी से धो लें। फिर इसके 6-7 टुकड़े कर लें। फिर एक पैन में तेल डालकर सहजन को भूरा होने तक फ्राई करें। फ्राई होने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें और ऊपर से नमक छिड़क कर खाएं। आप चाहे तो सहजन की सब्जी भी बनाकर भी खा सकते हैं।
  •  

     

  • लौंग और काली मिर्च की चाय - लौंग और काली मिर्च जैसे मसाले ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के रूप में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। लौंग और काली मिर्च से तैयार हुई चाय हमारी इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में बहुत मदद करती है और यह हमें कई तरह की बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। इसके सेवन के लिए आप एक बर्तन में एक कप पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें पत्ती डाल दें। कटी हुई अदरक, लौंग और काली मिर्च मिलाएं। अब दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इस तरह तैयार चाय को गरमा-गरम पीएं।

  •  

  • कीवी - कीवी एक ऐसा फल है जो विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। एक अध्ययन में पाया गया है कि विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए आप कीवी जैसे गुणकारी फल का सेवन कर सकते हैं। आप इसे नाश्ते में या दिन में कभी भी खा सकते हैं।
  •  

    kiwi

     

  • गिलोय और तुलसी - गिलोय और तुलसी दोनों ही बहुत गुणकारी हैं। गिलोय और तुलसी में इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रभाव होता है जो शरीर की इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाने में मदद करता है। यही वजह है अगर गिलोय और तुलसी से तैयार ड्रिंक का आप सेवन करते हैं तो यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसे तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में दो कप पानी को उबालने रख दें। अब इस पानी में गिलोय के 5 टुकड़े, तुलसी के पत्ते, हल्दी, अदरक डाल दें। धीमी आंच पर इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। अब इस तैयार ड्रिंक को छानकर ठंडा करके पीएं। आप इसमें स्वाद के लिए गुड़ भी मिला सकते हैं।
  •  

     

  • ड्राई फ्रूट्स - इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ड्राई फ्रूट में शामिल हैं बादाम, अखरोट, काजू,  ब्राज़ील नट्स, ड्राई चेरी, हेज़लनट और किशमिश, आदि। आप इन सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं।
  •  

     

    बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय - Ways to Increase Immunity of Children

     

    बड़ों की तरह बच्चों की भी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है इसलिए उनके जल्दी-जल्दी बीमार होने का खतरा रहता है। बच्चे अक्सर खाने-पीने में आनाकानी करते हैं जिससे उन्हें पूरा पोषण नहीं मिल पाता। इसका प्रभाव उनकी इम्यूनिटी पर पड़ता है और उनकी इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है। आइए जानते हैं बच्चों की इम्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं -

     

    Ways to Increase Immunity of Children

     

    1. साफ- सफाई की आदत - बच्चों को साफ-सफाई से जुड़ी जरूरी बातें बताएं जैसे खाने से पहले हाथ धोना, बाहर से आने के बाद हाथ-मुंह धोना, बिना ढका हुआ खाना ना खाना यह सभी अच्छी आदतें अपने बच्चे को जरूर सिखाएं ताकि बच्चे किसी भी तरह के संक्रमण से संक्रमित होने से बच सकें।

    2. जरूरी पोषक तत्व - जैसा कि हमने बताया कि बच्चे अक्सर खाने-पीने में आनाकानी करते हैं जिससे उन्हें पूरा पोषण नहीं मिल पाता और उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसीलिए बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कराएं ताकि उनकी इम्यूनिटी अच्छी बनी रहे।
    3.  

    4. माँ का दूध- यदि बच्चा छोटा है और माँ का दूध पीता है तो उसे माँ के दूध से वंचित ना रखें। माँ का दूध बच्चे को संक्रमण से बचाता है। उसकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है इसलिए बच्चे को स्तनपान जरूर कराएं।

    5. टीकाकरण - बच्चे का जरूरी टीकाकरण करवाएं। यदि बच्चे का टीकाकरण नहीं कराते हैं तो इससे भी बच्चा जल्दी-जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाता है।

    6. फिज़िकल एक्टिविटी - बच्चों को फिज़िकल एक्टिविटी में ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखें क्योंकि इससे भी उनकी इम्यूनिटी में सुधार होता है।

    7. शहद खिलाएं - शहद का सेवन भी बच्चों के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रभाव होता है जो इम्यूनिटी में सुधार करता है। इसी वजह से बच्चों के आहार में शहद को शामिल कर सकते हैं।
    8.  

      honey

       

    9. पर्याप्त नींद - इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा पर्याप्त नींद ले क्योंकि यदि नींद का अभाव होगा तो बच्चे की इम्यूनिटी भी प्रभावित होगी। अच्छी नींद संक्रमण के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है।
    10.  

       

      Namhya से खरीदें इम्यूनिटी बूस्टर लाटे - Buy Immunity Booster Latte from Namhya

       

      यदि आप अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना चाहते हैं और बीमारियों से अपना बचाव करना चाहते हैं तो Namhya इम्यूनिटी बूस्टर लाटे आजमा सकते हैं। यह 100% नेचुरल है और इसके मुख्य घटकों में अश्वगंधा, नारियल के गुच्छे, तुलसी, मोरिंगा और हल्दी, आदि शामिल है। यह प्रोडक्ट आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक अवयवों की अच्छाइयों से भरा हुआ है।

       

      Namhya Immunity Booster Latte

      यदि आप इसका सेवन करते हैं तो आप अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं। तो देर ना करें और जल्द ही Namhya की वेबसाइट से उनका यह प्रोडक्ट घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करें और एक स्वस्थ जीवन का आनंद लें।

      Back to blog

      Author

      Ridhima Arora

      Ridhima Arora is an Indian entrepreneur, author, trained yoga instructor, and practicing nutritionist. She is the founder of Namhya Foods.Besides being the founder of Namhya foods, Ridhima also gives nutrition coaching in seminars to kids, NGOs, and corporates. She also works as a freelancer at Global Changemakers.